उप्र : ट्रैक्टर-कार की टक्कर में 5 जख्मी

शहर क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी उमेश दिवाकर, सुरेंद्र दिवाकर, रश्मि दिवाकर, राजेंद्र दिवाकर को कानपुर जंक्शन छोड़ने कार से कोमल गुप्ता लेकर जा रहे थे। कोमल व रश्मि को छोड़कर सभी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कार सवार मलवां थाने के सौंरा हाईवे पर पहुंचे तो सामने तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लग गई, जिससे दोनों वाहन पलट गए।

ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन कार सवार उक्त पांचों लोग जख्मी हो गए।

घायल कोमल गुप्ता ने बताया कि वे दोस्तों को छोड़ने कानपुर जंक्शन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

एसओ अनूप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की टीम बुलवाकर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493