उप्र : ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में गिरी, चालक समेत 2 की मौत

धर्मपुर निवासी मन्नीलाल (25) बाबूलाल का ट्रैक्टर चलाता था। वह करीब छह दिन पहले ही उनके यहां काम में लगा था। बुधवार को बाबूलाल का पुत्र गिरीश (35) अपने गेहूं लेकर शाहजहांपुर की मंडी गया था। ट्रैक्टर से यह दोनों लोग मंडी गए और गेहूं बेचकर वापस घर आ रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे दोनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, मगर तक तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मुन्नीलाल छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन पुत्र व तीन पुत्री हैं, जबकि गिरीश दो भाइयों में बड़ा था। उसके भी तीन पुत्र व तीन पुत्री हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493