उप्र : ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक की टक्कर में 2 की मौत

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बरवलिया घाट निवासी अभिमन्यु 28 वर्ष पुत्र जगदीश अपने रिश्तेदार थाना कैसरगंज ग्राम पीताम्बरपुरवा बढ़ौना निवासी धनीराम 55 वर्ष पुत्र समयदीन और 18 वर्षीय पवन पुत्र धनीराम के साथ रविवार तड़के अहाता गांव जा रहा था। रास्ते में लखनऊ-बहराइच मार्ग करमुल्लापुर मोड़ पर निर्माणाधीन पुल के पास गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में एक और ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई।

इस हादसे में जहां अभिमन्यु और धनीराम मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मुस्तफाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोनों फरार ट्रैक्टर चालकों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493