जानकारी के अनुसार, इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी एम. कुजुर का बेटा मोहित कुजुर (27) रेलवे में क्लर्क था। बुधवार सुबह वह किसी सरकारी काम से बाइक से नैनी जा रहा था। रास्ते में कीडगंज एडीसी चौराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही मोहित की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कीडगंज एसओ पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath