उप्र : डकैत-पुलिस मुठभेड़ में एसआई शहीद, डकैत राजू गिरफ्तार (लीड-1)

चित्रकूट, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के निही चिरैया गांव के जंगल में गुरुवार सुबह से हो रही पांच लाख रुपये के इनामी डकैत बबली कोल गैंग और पुलिस की मुठभेड़ में जहां रैपुरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह शहीद हो गए, वहीं घायल डकैत राजू कोल सहित तीन डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटनास्थल से डीआईजी चित्रकूटधाम बांदा ज्ञानेश्वर तिवारी ने फोन पर बताया, “निही चिरैया गांव के जंगल में सुबह सात बजे से इनामी डकैत बबली कोल गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है, इस बीच डकैतों की गोली लगने से रैपुरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) जयप्रकाश सिंह शहीद हो गए हैं।”

उन्होंने बताया, “पुलिस की गोली से घायल इनामी डकैत राजू कोल को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके साथ दो और डकैत गिरफ्तार किए गए हैं। डकैत पीछे हटते हुए जंगल की ओर भाग रहे हैं, कई अन्य डकैतों के भी घायल होने का अंदेशा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493