पुलिस के अनुसार, मुस्तफाबाद निवासी लल्लन गुप्त (55) रविवार शाम साइकिल से घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार-सिधार घाट मार्ग पर सरायभारती गांव के सामने अनियंत्रित डम्पर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath