उप्र : डाक्टर के घरेलू नौकर ने फांसी लगाई

इंदिरानगर के डी ब्लॉक में डॉक्टर अमिताभ श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते हैं। डॉ. श्रीवास्तव बलरामपुर अस्पताल में तैनात हैं। उनके घर में नेपाल निवासी 20 वर्षीय बाबूराम काफी समय से नौकर काम करता था। वह डॉक्टर के घर की छत पर बने एक कमरे में रहता था।

मंगलवार की सुबह डॉक्टर व उनके परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा कि नौकर बाबूराम किचेन में नहीं है। वे लोग छत पर बने कमरे में पहुंचे तो देखा कि बाबूराम का शव पंखे में रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस भी पहुंची।

छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नौकर ने आत्महत्या की है, पर कारण का पता नहीं चल सका है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493