फतेहपुर, 18 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर स्थित हाईवे पर मंगलवार सुबह मजदूरी करने साइकिल से शहर आ रहे मजदूर को एक डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम चकमुगलपुर निवासी देशराज का 18 वर्षीय पुत्र विजय मंगलवार सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए शहर आ रहा था, तभी कोतवाली के सुल्ताननगर के समीप हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath