उप्र : डेंगू से मासूम बच्ची की मौत

धर्मेश्वर बाबा मुहाल निवासी दिनेश कुमार गुप्ता की बेटी सृष्टि पिछले कई दिनों से बुखार से ग्रसित थी। चार दिन पूर्व इसे इलाज के लिये कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के मुताबिक, उपचार कर रहे डाक्टरों ने बताया कि यह डेंगू के साथ ही विचित्र ढंग से बुखार से ग्रसित थी। मृतका के पिता ने बताया कि इसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और गला सूज गया था। पूरे शरीर में चक्कते पड़ गए थे।

इस मुहाल में डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या अब तीन हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग छिड़काव सहित रोकथाम के अन्य उपाय कर रहा है। कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में पिछले एक माह से फैला डेंगू बुखार स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायद के बाद भी नहीं थम रहा है।

कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल मंे एक माह पूर्व डेंगू बुखार फैला था। सबसे पहले सर्वेश निषाद (16) की मौत कानपुर में हुई थी। इसके बाद अंकुर वर्मा (10) की मौत सदर अस्पताल ले जाते समय हुई थी। इसके बाद सृष्टि (14) की मौत कानपुर में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493