उप्र : डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस

इसी के चलते बिहार से गोरखपुर जा रही सवारी गाड़ी बिहार के बाल्मीकिनगर स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर यात्रियों व स्टेशन अधीक्षक के बीच झड़प भी हुई।

कई महीनों से गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन चार से पांच घंटे विलंब से हो रहा है। इसको लेकर लोग पहले से ही गुस्से में हैं। मंगलवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही 12557 सुपरफास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से पनियहवा स्टेशन पर पहुंची। यहां लाइन का पूरा सेक्शन जाम होने की बात कहते हुए सहायक स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा कर दिया।

इस कारण नरकटियागंज से गोरखपुर जा रही 55081 सवारी गाड़ी को बिहार के बाल्मीकिनगर स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। भीषण गर्मी में एक घंटे तक सब्र बनाए रखे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और स्टेशन अधीक्षक व यात्रियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने मामले को संभाला। करीब डेढ घंटे बाद सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ी तो यात्रियों ने चैन की सांस ली।

इस संबंध में पनियहवा के सहायक स्टेशन अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आगे लाइन का पूरा सेक्शन जाम होने के चलते डेढ़ घंटे तक सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493