उप्र : ढाई लाख की चंडीगढ़ी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार सुनील वर्मा के खिलाफ धारा 60 आबकारी एक्ट व 272, 273 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया। मुखबिर से सूचना मिलते ही आबकारी अधिकारी भुआल सिंह व कोतवाल संदीप कुमार सिंह की संयुक्त टीम परिखरा गांव में धमक गई।

निशानदेही वाले स्थान पर पहुंचते ही टीम के हत्थे सुनील वर्मा चढ़ गया। इसके साथ ही टीम ने 41 पेटी शराब बरामद करने में सफल हुई। टीम में एसआई अजय सिंह, आबकारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, संजय कुमार, श्याम कुमार, पूजा, ममता आदि शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493