पुलिस के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चले चेकिंग अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस गिलौला इलाके में मुस्तैद थी। इसी दौरान पुलिस ने गिलौला बाजार से बहराइच की ओर जाती हुई एक जायलो कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान ढाई लाख की नेपाली करेंसी बरामद की गई।
पुलिस वाहन को सीज कर वाहन सवार दोनों युवकों को थाने ले गई। पकड़े गए युवकों में कपिलवस्तु के सिसवा निवासी शमशाद अहमद खान तथा उसी गांव के अजीज के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में एसपी ने बताया कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज होगा।
dharmpath.com dharmpath