लखनऊ से मुंबई के लिए गो-एयर के विमान जी-8-398 ने एयरपोर्ट से जैसे ही उड़ा भरी, पायलट को विमान में तकनीकी खामी का एहसास हुआ। इस पर विमान के टेक ऑफ करने के 15 मिनट बाद ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इस विमान में तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने कुशलता से विमान को उतार लिया। विमान के उतरने के बाद यात्री बाहर आकर हंगामा करने लगे तो कई यात्री दहशत मे दिखे।
अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि पायलट ने बड़ी समझदारी से विमान को सुरक्षित उतारा। तकनीकी खराबी के पता चलते ही पायलट ने विमान को लखनऊ वापस कर लिया। पायलट ने 15 मिनट उड़ान भरने के बाद ही लैंडिंग कराई। गो-एयर के पायलट ने 172 यात्रियों को जोखिम से बाहर किया।
उन्होंने बताया कि कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा को रद्द कराई है तो कुछ को दूसरी एयरलाइन से मुंबई रवाना कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath