उप्र : तख्तियां टांग गधों को भेजा गया विकास भवन (फोटो सहित)

फब्तियां डीपीआरओ व उनके कार्यालय के कुछ कर्मियों के संबंध में लिखी हुई थीं। मामले की जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस को बुलाकर गधों को बाहर निकलवाया।

विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यालय है, जहां सफाईकर्मियों का जिला पंचायत राज अधिकारी से ट्रांसफर पोस्िंटग को लेकर विवाद था। शुक्रवार को इसी बात से नाराज हो कर कुछ सफाईकर्मी करीब छह गधे पकड़ लाए और उनकी पीठ पर तख्ती व जूते टांगकर उन्हें विकास भवन में छोड़ दिया।

लोग इन गधों को देखकर और तख्ती में लिखी टिप्पणी पढ़कर हंसते रहे। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने पुलिस बुला ली और तख्तियां हटाकर वहां से गधों को भगाया गया।

इस घटना पर विकास भवन का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं था, लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493