उप्र : तापमान में वृद्घि के आसार

लखनऊ , 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों दौरान तापमान में और वृद्धि के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड के कई जिलों में भी तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23़ 2 डिग्री, इलाहाबाद का 23़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493