पुलिस के अनुसार, कोतवाली के बीजानगर गांव की रहने वाले तीन किशोरियां सुशीला, गुड़िया व सीमा जानवरों को लेकर तालाब गई थी। बताया जाता है कि मवेशी नहाते वक्त तालाब के गहरे पानी की तरफ जाने लगे। यह देख तीनों किशोरियों तालाब में उतरीं और मवेशियों को निकालने लगीं। तीनों पलभर में डूब गईं।
चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह तीनों को तालाब से बाहर निकाला, पर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath