पुलिस के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर स्थित संकटहरण हनुमान मंदिर में मूल रूप से रोहतास के रहले वाले चंदन तिवारी पुजारी थे। पांच जून को चंदन के ताऊ की लड़की की शादी थी, जिसके लिए चंदन मंदिर प्रबंधक से बीते चार जून को छह हजार रुपये लेकर गए थे, लेकिन पांच जून की दोपहर वह वापस आ गए। पांच जून शाम पांच बजे से चंदन मंदिर में नजर नहीं आए।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह पुजारी का शव मंदिर परिसर के तालाब में तैरता मिला, जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी तो चंदन के फोन से व्हाट्सएप पर गोदौलिया निवासी निशांत को भेजा गया वायस मैसेज मिला, जिसमें पुजारी ने कहा है, “मैं पूरे होशोहवास में जान देने जा रहा हूं।”
इस आवाज की पहचान पुजारी के पुत्र अंकित तिवारी ने की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath