लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में शुकवार देर रात तेज आंधी ओर बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में शुकवार देर रात तेज आंधी ओर बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन में भी तेज हवाएं चलेंगी। एक दो दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसक निदेशक जे.पी.गुप्ता के अनुसार, मौसम में यह बदलाव उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से सटे इलाकों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के अलावा, पश्चिमी उप्र के ऊपर बने चक्रवर्तीय दबाव की वजह से है।
उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ शनिवार को बदली छाने और बूंदाबांदी का सिलसिला तो पूरे प्रदेश में रहेगा, कहीं-कहीं तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, बनारस का 22.4 डिग्री, इलहााबाद का 24 डिग्री ओर झांसी का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath