लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बस ने दो किशोरों सहित छह लोगों को रौंद दिया।
लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बस ने दो किशोरों सहित छह लोगों को रौंद दिया।
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने बाद में दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह दुर्घटना लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर हुई। घटना के बाद राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
सर्कल अधिकारी (सदर) राजेश यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने का लग रहा है।
उन्होंने कहा, “हम इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। बस के ज्यादातर यात्रियों ने यही कहा है।”
बस का चालक फरार है।
मृतकों में दो बहनें – रितु (13) और लक्ष्मी (15) शामिल हैं। इनके अलावा अन्य दो मृतकों की पहचान रामवती (45) और प्रेमवती (48) के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath