उप्र : तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 5 मरे, 6 घायल (लीड-1)

हमीरपुर, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदी कलां गांव के पास मंगलवार को बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य बाराती घायल हो गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया, “बड़ालेवा गांव निवासी हरकत प्रजापति के बेटे की बारात मध्य प्रदेश के घटारी गांव से बोलेरो जीप से मंगलवार को वापस लौट थी। सिसोलर थाने के चांदी कलां गांव के पास तेज रफ्तार होने की वजह से बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार पांच बारातियों की मौके पर मौत हो गई है और अन्य छह बाराती घायल हो गए हैं।”

उन्होंने बताया, “मृतक और घायल लोगों की पहचान हो गई है। घायलों को इलाज के लिए मौदहा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493