खदरा गांव निवासी ओम प्रकाश अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था और उसका बेटा अनूप घर के अंदर था। उसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर ओम प्रकाश को जोरदार टक्कर मारते हुए घर में जा घुसी। ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीवार ढह जाने से घर के अंदर बैठा अनूप बुरी तरह घायल हो गया।
घटना के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। घायल अनूप को कस्बे के ही एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath