उप्र : तेज हवाओं की वजह से गर्मी से राहत

लखनऊ, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफतार से तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं में नमी की वजह से दिन में गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली कमी आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिगी्र सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23़ 3 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहााबद का 24.3 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493