पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुत्तू रायकवारअपने खेत पर पत्नी लच्छी के साथ था। इसी दौरान अचानक नदी में आई बाढ़ का पानी उनके खेतों की ओर बढ़ने लगा।
यह दंपति जब तक इसकी जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों को देता, उससे पहले वह खेतों में आई बाढ़ में फंस गया। काफी देर बाद ग्रामीणों को जानकारी मिली। उन्होंने इस घटना की सूचना जिले के आला अधिकारी व पुलिस को प्रशासन को दी।
प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन कई घंटों के बाद भी सफलता नहीं मिली तो उन्होंने सेना को मदद के लिए बुलाया। वहां पहुंचे सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बाढ़ में फंसे दंपति को बाहर निकाल लिया।
dharmpath.com dharmpath