उप्र : दबंगों ने किया दलित पर हमला, मुकदमा दर्ज

टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलारी निवासी घनेंद्र पुत्र डालचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के अंदर था। इसी दौरान कुछ दबंग आए और गाली-गलौज करते हुए उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके पिता पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए।

हमलावर उन्हें धमकाते हुए वहां से भाग गए। घटना की सूचना पाकर टहरौली थाने की पुलिस ने आरोपी ग्राम सिलौरी निवासी हाकिम सिंह, सुनील कुमार, अमित यादव व रामकुमार उर्फ कल्लू के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज करने व मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493