उप्र : दबंगों ने मां और 2 बेटियों को जलाया, 1 की मौत

इस वारदात में गंभीर रूप से झुलसी मां व बेटियों में से बड़ी बेटी प्रिया (21) की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि कर्मा थाना क्षेत्र के महुवरिया निवासी संतोष सिंह पटेल रामनगर में एक बिस्कुट कंपनी में पैकिंग का कार्य करता है। उसका बेटा अंशु भी वहीं रहकर कोचिंग लेता है। बड़ी बेटी प्रिया भी वहीं पिता के संग काम करती थी। वह होली के मौके पर घर आई थी। छोटी बेटी प्रीति पोलीटेक्निक में पढ़ती है।

संतोष सिंह के मुताबिक, पोलीटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान कुछ बनाने को लेकर अन्य सहपाठी युवकों से प्रीति का विवाद हुआ था। वे उसे सबक सिखाने की धमकी दे रहे थे। शनिवार रात इन्हीं तीन युवकों ने उसके घर में आग लगाने के बाद आवाज लगाकर कहा, ‘अब मजा चखो।’

आवाज सुनकर मां और बेटियां जागीं। तब तक बड़ी बेटी को आग ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया, उसे अस्पताल ले जाया गया, लकिन रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493