उप्र : दबंग ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया, मुकदमा दर्ज

आरोप है कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोही में रिंकू सिंह मध्य रात्रि एक घर में घुसकर सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी द्वारा चीख पुकार मचाए जाने से जागे परिजनों ने घर में घुसे दबंग युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि सांठ-गांठ की वजह से पुलिस आरोपी पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पिता ने बताया कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है।

उधर पुलिस उपाधीक्षक नगर समर बहादुर ने बताया, “मामले की जांच कराई जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493