उप्र : दयाशंकर की बेटी-पत्नी के समर्थन में सड़क पर उतरी भाजपा

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पार्टी से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की बेटी और पत्नी के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इस दौरान परिवर्तन चौक से हजरतगंज जाने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहा।

सुबह 11 बजे बड़ी तादाद में भाजपा महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता परिवर्तन चौक पर इकट्ठा हुईं। ‘नारी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ की नारेबाजी करते हुए सभी राज्यपाल से मिलने गईं। उनको राजभवन की तरफ बढ़ता देखकर जिलाधिकारी आवास के पहले ही रोक लिया गया।

कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई।

पुलिसकर्मियों से हाथापाई के दौरान कुछेक की उन्होंने लाठियां भी छीन लीं। इस बीच अधिकारियों की तरफ से महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल से मिलाने की बात शुरू हुई।

इसके बाद प्रदर्शन समाप्त करते हुए भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राम नाईक से मिला और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार करने की मांग की। काश! ‘नारी के सम्मान’ की बात करने वाली ये महिलाएं दयाशंकर की गिरफ्तारी की भी मांग करतीं तो समाज में इनका सम्मान बढ़ जाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493