उप्र : दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, जिंदा जलाने की कोशिश

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित छात्रा को युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म के बाद पेड़ में बांध दिया, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, आग की लपटों को देखकर गांव के काफी लोग मौके पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किशोरी करीब 70 प्रतिशत झुलस चुकी थी।

परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी हालत डाक्टरों ने गंभीर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राम किशोर वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और अधीनस्थों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस संबंध में दुल्लहपुर थाना के एसआई मंटू राम ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493