पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र के निर्देशन में दस्यु गिरोह सरगना रामगोपाल उर्फ गोप्पा के विरुद्ध चलाए अभियान के क्रम में रैपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक जय नारायण सिंह की टीम रविवार सुबह 7: 30 बजे महुलिया के जंगल में काम्बिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने जंगल से गोप्पा गैंग के दो सक्रिय सदस्य बिर्जुवन यादव और जोधा यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक राइफल, एक एक नाली बंदूक और 60 कारतूस बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि 18 जुलाई को महुलिया के जंगल में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में कांबिंग के दौरान पुलिस और दस्यु गोप्पा के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके संबंध में थाना रैपुरा में मामला दर्ज हैं। इस मुठभेड़ में यह दोनों अभियुक्त भी शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath