टीकमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मजरा निवासी ठाकुर दास ने गरौठा पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कौशल्या की शादी ग्राम खड़ौरा निवासी अखिलेश के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार, दान-दहेज दिया था। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में अतिरक्त रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर कौशल्या का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी बेटी को गला दबाकर मार डाला।
ठाकुर दास ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह बेटी की ससुराल गया, तो वहां से उसे दुत्कारकर भगा दिया गया। वह वहां से थाना आया और शिकायत लिखवाई। पुलिस ने ग्राम खड़ौरा निवासी अखिलेश पाल, कल्लू पाल, बलकू, राकेश पाल, सरोज, उर्मिला आदि के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath