उप्र : दहेज हत्या में पति सहित 6 नामजद

पुलिस ने तमसा किनारे शवदाह स्थल की जांच की। इसके साथ पुलिस पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि परदहा मिश्रौली सलाहाबाद निवासी राजकुमार यादव की 26 वर्षीय सुनीता की शादी मई 2009 में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी प्रदीप यादव से हुई थी। इनके दो छोटे-छोटे बच्चे देवी (6) और पिं्रस ढाई वर्ष हैं।

सुनीता का पति शराब के नशे में धुत होकर रोजाना उससे मारपीट किया करता था। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये व गाड़ी की मांग पूरी न होने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। बीते दिनों वह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी को मारा पीटा तथा मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। रात में ही गांव के समीप तमसा नदी के किनारे जला कर लाश के साक्ष्य मिटा दिए।

सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। सुनीता के पिता राजकुमार द्वारा थाना पर तहरीर दी गई कि वह दो लाख रुपये, मोटरसाइकिल आदि की मांग किया करता था। कई बार पंचायत भी हुई थी, मगर प्रदीप बार-बार सुनीता को मारता पीटता था।

उन्होंने बताया कि सुनीता को जलाने के बाद सुबह फोन करके बताया कि सुनीता मर गई है पर उससे पहले ही लाश को जला दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने सुनीता के पति, सास, ससुर, देवरानी, दो देवरों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493