बांदा, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक विवाहित द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कर पति, ससुर और देवर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया, “अखिलेश की पत्नी गुड़िया (24) ने 18 अप्रैल को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोंगरी गांव निवासी उसके भाई राजकुमार ने गुरुवार को मृतका के पति अखिलेश, ससुर सहदेव, देवर सघुवा और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।”
सिंह ने कहा, “अभियोग दर्ज करने के बाद अखिलेश, सहदेव और सघुवा को गिरफ्तार कर लिया गया, तथा सास की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath