उप्र : दिव्यांग ने मां की हत्या की, सदमे से पिता की मौत

बेटे द्वारा मां की हत्या किए जाने से सदमे में आए बीमार पिता की भी मौत हो गई। लोगों ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भावनपुर क्षेत्र के हसनपुर कदीम गांव में श्यामू (72) व उनकी पत्नी सुक्खी (70) रहते थे। कुछ दूरी पर उनका इकलौता बेटा रामधन अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ रहता था।

गुरुवार तड़के रामधन ने अपने पिता के घर पहुंचकर अपनी मां सुक्खी को चारपाई पर कपड़े से बांध दिया और बाद में अंगोछे से मुंह व गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे की करतूत देखकर कुछ दूरी पर ही दूसरी चारपाई पर बीमार पड़े रामधन के पिता श्यामू को सदमा लगा और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। लोगों ने रामधन को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने रामधन की पत्नी बॉबी को भी हिरासत में लिया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी दंपति से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493