उप्र : दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत मांगी, महिला सिपाही निलंबित

एसएसपी ने इस मामले को तब गंभीरता से लिया, जब इस घटना से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर गरिमा सिंह ने बताया कि एरच थाना क्षेत्र के पठा गांव में कुएं से पानी लाने गई एक किशोरी को गांव के ही रामलाल यादव ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी रामलाल को पकड़ लिया और पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिए महिला सिपाही ममता तिवारी के साथ झांसी भेजा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला सिपाही ममता तिवारी पीड़िता से चिकित्सीय जांच के नाम पर रिश्वत की मांग कर रही थी और नहीं देने पर उसके साथ अभद्रता करती दिख रही है।

इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने महिला सिपाही ममता तिवारी को निल्ांबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493