पशु के लिए मशीन से चारा काट रही सुरेश यादव की पत्नी फूलमती देवी (40) मशीन की चपेट में आने से हाथ कट गया। उसके कटे हाथ और खून के फव्वारे को देखकर उसकी 50 वर्षीय जेठानी विद्यावती देवी (ग्राम प्रधान रामकुमार यादव की पत्नी) वहीं बेहोश हो गई। उधर, घर के लोग फूलमती देवी को अस्पताल लेकर निकले और घर पर विद्यावती देवी को होश में लाने का प्रयास करने लगे, लेकिन हार्ट अटैक के कारण उसकी घर पर ही मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath