उप्र : देवरिया में जीप पेड़ से टकराई, 7 मरे, 3 घायल

देवरिया, 13 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर मार्ग के पास मंगलवार देर रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार सात बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने बुधवार को बताया, “दस बाराती एक जीप में सवार होकर मंगलवार देर रात खोरमा गांव से लौट रहे थे। बेलाडाड़ मोड़ से पहले एक मंदिर के पास उनकी तेज रफ्तार जीप सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरा गई, जिससे उसमें सवार सात बारातियों की मौत मौके पर ही हो गई है और तीन अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।”

उन्होंने बताया, “शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493