उप्र : देवर संग मिलकर उजाड़ ली अपनी मांग

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी प्रहलाद चौहान का 28 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु उर्फ पुत्तन की शादी छह वर्ष पूर्व इसी थाने के तारापुर गांव निवासी रूपा के साथ हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद से ही रूपा का अवैध संबंध अपने देवर मान सिंह के साथ हो गया था। दोनांे के प्रेम-प्रसंग की कहानी पूरे गांव को बाखूबी मालूम थी। यहां तक कि रूपा का पति अभिमन्यु भी अपनी पत्नी की बेवफाई से अनजान नहीं था।

पड़ोसी बताते हैं कि पिछले वर्ष रूपा अपने देवर के साथ सूरत भाग गई थी और सात माह उसके साथ रहने के साथ वापस गांव आ गई, पति द्वारा बार-बार समझाने के बाद उसे कोई असर नहीं पड़ रहा था।

यहां तक कि पिता प्रहलाद ने जब मान सिंह को समझाने का प्रयास किया तो उसे बुरी तरह मारा-पीटा, आखिरकार वह समय आ गया, जब देवर-भाभी ने एक ऐसा निर्णय ले लिया और प्यार में बाधा बने अभिमन्यु को ही रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच लिया और बीती रात जब अभिमन्यु अपने कमरे में सो रहा था, तभी रूपा अपने देवर मान सिंह के साथ कमरे में घुसी, जहां महिला ने अपने पति के पैर पकड़ लिए, वहीं देवर ने अपने भाई का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के बाद भी दोनों इतने निडर थे कि हत्या करने के बाद भी घर से भागे नहीं, हत्या की जानकारी जब मृतक के पिता को मिली तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया, वहीं प्रेमी-प्रेमिका देवर-भाभी को हिरासत में लेकर थाने ले आए, जहां पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493