उप्र : देसी शराब से 2 युवकों की मौत

मुरादाबाद, 23 जून (आईएएनएस) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मंगलवार को दो युवकों की देसी शराब पीने से मौत हो गई। इस घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर उतर आए और शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार, नागफनी के बंगला गांव निवासी मनोज व मनीष नाम के दो युवकों ने देसी शराब पी। बताया जाता है कि अधिक शराब पीने से दोनों की तबियत बिगड़ गयी। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पहले मनोज और फिर मनीष की मौत हो गई।

दो युवकों की मौत की खबर जब गांव पहुंची तो गांव वाले भड़क उठे और सड़क पर उतर आए। इस घटना से नाराज लोगों ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। लोगों ने पहले तो दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और फिर दुकान में आग लगा दी। हंगामे की खबर पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मनोज व मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493