उप्र : नए लोकायुक्त का शपथ ग्रहण टला

लखनऊ, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नए लोकायुक्त न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह 20 दिसंबर को शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है। राजभवन ने इसकी पुष्टि की है। सिंह की नियुक्ति पर सवाल उठाती एक याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई पांच जनवरी को होगी।

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा तय समय सीमा में लोकायुक्त की नियुक्त न करने पर नाराजगी दिखाते हुए इस पद के लिए खुद ही वीरेंद्र सिंह का नाम तय कर दिया था, लेकिन अब रोक लगा दी है।

रोक लगने से शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए राजभवन में चल रही तैयारियां भी रुक गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि 5 जनवरी को याचिका पर सुनवाई होने के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

लोकायुक्त मामले पर सच्चिदानंद गुप्ता उर्फ सच्चे गुप्ता ने याचिका दायर की है, जिस पर विचार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह के शपथ ग्रहण पर रोक लगा दी है।

राजभवन के प्रवक्ता अंजुम नकवी ने बताया कि लोकायुक्त का शपथ ग्रहण समारोह सर्वोच्च न्यायालय के अगले आदेश तक टाल दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493