शहर कोतवाली पुलिस को मोहल्ला ढिमरयाना में नकली गुटखा फैक्ट्री चलने की सूचना मिली। शहर कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने एसएसपी के निर्देश पर बताए गए स्थान पर छापा मारा, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
पुलिस ने एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद मकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने 12 किलो 200 ग्राम तंबाकू, 1 किलो 60 ग्राम रैपर ‘बाबू’ छपा हुआ और 216 ग्राम रबर बरामद किया। पकड़े गए युवक को थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरविंद्र कुमार गुप्ता निवासी ढिमरयाना बताया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक ने बताया कि मोहल्ले में परमानंद कुशवाहा के घर में किराये में रहता है और वहीं पर गुटखा फैक्ट्री लगाए हुए है। युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath