उप्र : नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक की सिर कूचकर हत्या

घटना की खबर मिलते ही एसपी सचिंद्र पटेल, एएसपी और सीओ अभिषेक पांडेय सहित थाना सुरियावां व कोतवाली भदोही की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल से लिपिक का चश्मा और कलम भी बरामद किया है, जबकि घटना स्थल से एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर डंगहर गांव से हादसे के शिकार लिपिक की चाबी लगी बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार लिपिक यशोदानंद मिश्र (59) जिले के कोइरौना थाने के बनकट गांव के निवासी थे। काफी सालों से सुरियावा नगर पंचायत में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। लिपिक पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। वह पांच बेटे और एक बेटी के पिता थे।

बताते हैं कि सुरियावा नगर पंचायत में तैनाती की वजह से कभी घर चले जाते थे या फिर खुद की या बेटों की ससुराल चले जाते थे। बुधवार को भी शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद बेटे की ससुराल बलभद्रपुर जा रहे थे। लेकिन वहां नहीं पहुंच पाए, रास्ते में ही बदमाशों ने इनकी हत्या कर दिया। सिर के पीछे गहरे घाव के निशान पाए गए हैं।

हालांकि की पुलिस ने गोली मारने से इनकार किया है। इस बात से भी इनकार किया है कि लिपिक की हत्या के दौरान आंख निकाल ली गई थी। लेकिन जहां हत्या हुई हुई है, वहां से लिपिक की बाइक एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर चाबी लगी सुनसान स्मिथान पर मिली है।

पुलिस की फोरेंसिक और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को दबोचने में पुलिस कामयाब होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493