उप्र : नदियों में छोड़े गए 6 हजार कछुए

उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुल्तानपुर के आदेश पर अमेठी की वन विभाग की टीम कछुओं को लेकर आई। इनमें से करीब दो हजार कछुए लखनऊ स्थित गोमती नदी में छोड़े गए। वहीं 21 सौ कछुओं को कटराघाट, कचनापुर घाट एवं भौरीगंज घाट स्थित सरयू नदी में छोड़ा गया।

वन दरोगा ने बताया कि अन्य कछुओं को अमेठी की वन विभाग टीम ने अन्य नदियों में छोड़ा है। कछुओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्हें किसी प्रकार से नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। निगरानी के लिए लगातार वन विभाग के कर्मचारी नदी के शिकारियों पर नजर रख रहे हैं।

टीम के साथ टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (तराई क्षेत्र) के कोआर्डिनेटर भास्कर दीक्षित, वन्यजीव प्रेमी अरुणिमा, वन दरोगा अनिल कुमार श्रीवास्तव, वन रक्षक विष्णु कुशवाहा व करनैलगंज कोतवाली की पुलिस मौजूद रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493