तकियापुरवा निवासी इस्माइल ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात लगभग आठ बजे की है। युवक शरीफ मस्जिद में इशा की नमाज पढ़ने जा रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावर ने बिजली मिस्त्री छोटकन्ने उर्फ टन्ने के घर के समीप पीछे से गोली चलाई, जो युवक के दाहिने हाथ में लगी। जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित परिवार ने बेलरायां पुलिस चौकी में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।
पुलिस चौकी प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें घटना की तहरीर मिली है, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath