उप्र : नशेड़ी ने मूसल से कुचल कर मां-बाप, बुआ की हत्या की

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के पांच बजे बसरेहर थाना क्षेत्र के अभिनयपुरा गांव निवासी नाहर सिंह (57) के मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे दीपकांत ने अपने पिता, मां जावित्री देवी (55), बुआ कमला देवी (52) की मूसल से कुचल कर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने थाने जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और समर्पण कर दिया।

इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची, जहां चारों तरफ खून के धब्बे मिले और अंदर तीन लाशें बुरी तरह से कुचली हुई जमीन पर पड़ी थीं।

पुलिस के अनुसार, हत्या के समय दीपकांत की पत्नी भी घर में मौजूद थी। दीपकांत की पत्नी ने बताया कि सुबह उठते ही पति का मां-बाप से मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपना काम करने लगी। कुछ देर में चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं, तब तक मां सावित्री देवी और बुआ कमला देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मूसल बरामद कर दीपकांत को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दीपकांत नशे का आदी है, घर के लोग उसे नशा छोड़कर कुछ काम करने को कहते थे, जिसके कारण उसकी परिवार से नहीं बनती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493