बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल में बीच सड़क पर एक युवती शराब के नशे में जमकर हंगामा कर रही थी। हर आने-जाने वाला शख्स उसकी खूबसूरती और उसके हंगामे को देखने के लिए वहां रुक गया। देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया। उधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई।
पुलिस नशे में चूर युवती व उसके प्रेमी को चौकी ले गई। वहां भी युवती की हरकतें कम नहीं हुई। किसी प्रकार पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवती ने स्वयं को इटावा के सपा के एक बड़े नेता की बेटी बताया। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और उनके आने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
पुलिस का कहना है कि युवती कुछ समय पूर्व अपने प्रेमी के साथ इटावा से भाग कर झांसी आ गई थी। यहां उसका प्रेमी एक कंपनी में कार्यरत था। दोनों में कोई विवाद हुआ और युवती ने नशा कर हंगामा कर दिया। परिजन युवती को अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की, इसलिए युवक को भी छोड़ दिया गया।
dharmpath.com dharmpath