पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर के सेक्टर 10 के अरविंदो पार्क चौकी के पास 10/367 में रहने वाले विष्णु गोपाल (45) सिविल अस्पताल में कर्मचारी थे। तीन दिनों से बाराबंकी के सराय रामकोट निवासी चचेरा भांजा उनके घर रहने आया था। दोनों शराब के शौकीन थे।
बताते हैं कि सिष्णु की पत्नी आने बच्चों के साथ मायके गई थी। घर पर विष्णु की मां मायादेवी मकान के ऊपरी कमरे मे सोने चली गई थीं। देर रात दोनों शराब पीछे बैठे थे। किसी बात पर हुए विवाद के बाद भांजे कल्लू सिंह ने मामा की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
रविवार सुबह जब उस की मां नीचे आयी तो बेटे को मृत देख कर चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आए पड़ोसियांे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पास में शराब की बोतल और मृतक के गले पर कसाव के निशान बने मिले।
पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि शराब पीने के बाद कुछ विवाद को लेकर उनकी भांजे ने हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath