उप्र : नहाने गए 2 किशोर गंगा में डूबे

अतरौली (अलीगढ़) निवासी शैलेंद्र (16) अपने फूफा बबराला निवासी रामसरन के यहां रहता था। वह रामा कान्वेंट स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। उसके साथ उसका साथी गोमेश (17) और पुष्पेंद्र (17) भी था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर राजघाट गंगा स्नान के लिए गए।

गंगा में नहाते समय शैलेंद्र तथा गोमेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों की चीख-पुकार सुनकर पुष्पेंद्र शोर मचाने लगा। जब तक लोग वहां पहुंचे, दोनों किशोर गंगा में समा चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी गंगा घाट पर पहुंच गए। गोताखोरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव गंगा निकाल लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493