उप्र : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया

शाहजहांपुर, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को कोचिंग पढ़ कर वापस लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के.बी. सिंह ने बुधवार को बताया कि सिंधौली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा मंगलवार शाम कोचिंग पढ़ कर वापस घर लौट रही थी, रास्ते में तीन युवकों ने उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

उन्होंने बताया कि अमनदीप, रंजीत और गुरुजंट सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित छात्रा को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

उधर, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस आना-कानी कर रही थी और थाने के बाहर दो घंटे तक बैठाए रखा। बाद में पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493