उप्र : नाबालिग छात्रा से 3 साल तक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार (लीड-1)

हमीरपुर, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन साल से एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवक सोशल मीडिया में एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे, बाद में युवकों ने उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने शनिवार को बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले तीन युवक बारहवीं की परीक्षा दे चुकी एक नाबालिग छात्रा से 3 दिसंबर, 2016 को पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीनों युवकों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, अंतिम बार एक आरोपी ने 13 मार्च, 2018 को उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

यह वीडियो जब छात्रा के परिजनों के पास पहुंचा, तब वह शुक्रवार को यहां कार्यालय आकर प्राथमिकी दर्ज कराने की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई, पुलिस तीनों आरोपी हिमांशु राजपूत, पप्पू अनुरागी और अंतरेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493