पुलिस के मुताबिक, सिकरारा क्षेत्र के दुगौली गांव में रहने वाले 16 वर्षीय संदीप का पड़ोस मंे रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था। इस प्रेम प्रसंग के चलते दोनों तीन माह पहले घर छोड़कर भाग गए थे। लेकिन परिजन उन्हें समझा-बुझाकर अपने साथ ले आए थे।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात दोनों घर से निकले और गांव के एक तालाब के किनारे स्थित पेड़ की डाल पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। रविवार सुबह शौच के लिए आए ग्रामीणों ने दोनों के शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath